फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.09 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
नकली नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
2.09 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस ने 2.09 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और नकली नोट छापकर हैदराबाद में सप्लाई करता था। उसके पास से प्रिंटर, पेपर कटर, इंक आदि सामान भी बरामद हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देहरादून में नकली नोट छापता है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान शाकिर पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास कुछ नकली नोट थे। गहन पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 2.09 रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वह मसूरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। शाकिर को 11 साल पहले वर्ष 2008 में भी नकली नोट रखने के आरोप में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दून में नकली नोट छापकर हैदराबाद में एक दलाल को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अभी तक इसके बारे में इतना ही पता चला है कि यह अकेला ही इस धंधे में लिप्त था। इसके साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें