ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। महिलाओं व छात्राओं के लिए दून पुलिस आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैंप आयोजन करने जा रही है। कैंप 15 अप्रैल से 15 जून तक पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित होगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे कैंप में महिलाओं और छात्रों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और छात्राएं शामिल हो सकती हैं। यह ट्रेनिंग महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को मद्देनजर दी जा रही है।