फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने तोड़ा बैरियर, सिपाही जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्व. अतुल माहेश्वरी चौक पर तेज रफ्तार कार पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए निकल गई। कार रोकने के प्रयास में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि दूसरा बाल-बाल बचा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को दबोच लिया। सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान कर दिया गया है। कार को सीज कर चौकी में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

डालनवाला कोतवाली के स्व. अतुल माहेश्वरी चौक पर बृहस्पतिवार रात बैरियर लगाकर कांस्टेबल दरबान सिंह और मुकेश रावत ड्यूटी कर रहे थे। देर रात पौने दो बजे के आसपास स्पीड से आई कार आड़े-तिरछे कर लगाए गए बैरियर को तोड़कर तेजी से निकल गई। सिपाहियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चालक कार लेकर तेजी से निकल गया। इस प्रयास में सिपाही मुकेश रावत के पैर में चोट भी आई। इसी बीच कार का नंबर प्रसारित हुआ तो पुलिस ने आरोपी चालक समीर अली निवासी टिहरी नगर यूनिवर्सिटी रोड को माता वाला मंदिर के पास पकड़ लिया। आराघर चौकी प्रभारी महीपाल रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने के साथ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें