फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैंनेजमेंट का छात्र वाहन चोरी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट का छात्र वाहन चोरी में गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महंगे शौक पूरा करने के लिए होटल मैनेजमेंट के एक छात्र ने चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया। पुलिस ने उसे तीन माह पहले चोरी हुए स्कूटर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की पार्किंग से 27 जुलाई को कमलेश नेगी का स्कूटर चोरी हो गया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश हुई। एसओ राजेश साह ने बताया कि बुधवार को पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाईपास चौकी के पास से चेकिंग में एक युवक को रोका गया। उसकी जब जांच की कई तो पता चला कि स्कूटर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। पूछताछ में उसने अपना नाम कुणाल उपाध्याय मूल निवासी मेरठ और हाल निवासी सरस्वती विहार नेहरू कॉलोनी बताया। कुणाल क्षेत्र के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। एसओ ने बताया कि कुणाल ने महंगे शौक पूरे करने के लिए स्कूटर चोरी किया था। इसे वह काफी समय से बेचने की तैयारी कर रहा था मगर सफल नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें