फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पहाड़ों पर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई में तस्कर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 30 पेटी शराब बरामद की। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर शुजआत हसन ने बताया कि विभाग को चंडीगढ़ से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना पर शुक्रवार को आईएसबीटी के पास चेकिंग के दौरान टीम ने हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोकना चाहा, तो चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। टीम ने स्कॉर्पियो का पीछा कर रोक लिया। गाड़ी से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक ने पूछताछ में अपना नाम अशोक निवासी रुड़की हरिद्वार बताया। अशोक काफी दिनों से चंडीगढ़ से शराब लाकर पहाड़ों पर बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें