फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ वाहन और जैमर खरीद को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वीवीआईपी सुरक्षा के लिए दो बुलेट प्रूफ वाहनों और जैमर खरीद को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अभी तक वीवीआईपी के आने की स्थिति में पुलिस को दिल्ली अथवा हिमाचल प्रदेश से बुलेट प्रूफ वाहन और जैमर मंगाना पड़ता था।
विज्ञापन

वीवीआईपी सुरक्षा हेतु दो बुलेट प्रूफ टोयटा फॉच्यूनर और जैमर क्रय किए जाने की कवायद काफी पहले से चल रही थी। त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार आने के बाद इस खरीद को स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुपूरक बजट में धन का प्रावधान किया गया। पुलिस मुख्यालय ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का अनुरोध किया था। अब अपर सचिव विम्मी सचदेवा रामन ने डीजीपी को पत्र के जरिए राज्यपाल द्वारा वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है। बता दें पुलिस को अब तक वीवीआईपी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ वाहनों और जैमर के लिए पड़ोसी राज्यों की मदद लेनी पड़ती थी। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के मुताबिक जल्द ही वाहनों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें