फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स की तैयारी में कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी दीपक रावत की गैरमौजूदगी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की निकिता खंडेलवाल ने कलक्ट्रेट रोशनाबाद में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

10 नवंबर से शुरू होने वाले कलियर उर्स के दौरान नगर निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, जल निगम, पर्यटन, दरगाह प्रबंधन के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि मेला प्रारंभ होने से पहले अवैध दुकानों, अतिक्रमण को हटाया जाना है, इसलिए कमर कस लें। पांच नवंबर से पूर्व ही यह कार्रवाई कर ली जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिछले उर्स में लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बार भी काफी संख्या में पुलिस बल की तैैनाती होगी। उर्स में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गंगनहर में सुरक्षा चेन, जल पुलिस अथवा बीईजी रुड़की की ओर से बोट तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी 300 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिनका इस्तेमाल निशुल्क होगा। कहा कि पुरानी नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पुल पर चारपहिया वाहन तथा घोड़ा बग्गी समेत बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है, इसलिए पुल की मरम्मत के लिए आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए गए है। कहा कि दरगाह और मेला क्षेत्र में जल निगम खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराए। बैठक में अपर जिलाधिकारी बीके मिश्र, दरगाह प्रबंधक मो. शाहिद, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मो. मीशम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें