फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर स्टे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रेमनगर में युवती से गैंगरेप के मामले में आरोपी छावनी परिषद में कांग्रेसी सभासद जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा को गिरफ्तारी पर रोक संबंधी स्टे मिला है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक लगाई है। इस मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनमें से इन दोनों को हाईकोर्ट से स्टे मिला है जबकि एक अन्य आरोपी सागर चांदना भी अभी फरार है।
गौरतलब है कि 11 जून को प्रेमनगर में कोलकाता की एक युवती ने व्यापारी अजय अरोड़ा के मकान में गैंगरेप होने का आरोप लगाया था। युवती की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में सभासद जितेंद्र तनेजा, अजय अरोड़ा, उसका नौकर सुमित, भानू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पांचवें आरोपी सागर चांदना का नाम सामने आया था। इनमें से भानू को आपराधिक षड्यंत्र रचने का अभियुक्त बनाया गया है, जबकि बाकी चारों पर गैंगरेप का आरोप है। इनमें से सुमित और भानू को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि तीन दिन के घटनाक्रम के बीच आरोपी जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लेने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया दोनों आरोपियों को हाईकोर्ट से 27 जून तक स्टे मिला है। अन्य आरोपी सागर चांदना की गिरफ्तारी के संबंध में कुछ क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सागर चांदना की तलाश में पुलिस टीमें कई जगहों पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें