फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चले चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चले चाकू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने चाकू के वार से दूसरे पक्ष के दो जनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कैनाल रोड, गब्बर बस्ती निवासी नेहा ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। सोमवार रात को कुछ युवक उनके घर पहुंचे और गाड़ी खड़ी करने को लेकर फिर झगड़ा करने लगे। उन्होंने विरोध जताया तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच युवकों ने चाकू से नेहा के पति मोनू और भाई पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गब्बर सिंह बस्ती निवासी टिंकू कुमार, अजय कुमार, रॉकी और सहारनपुर निवासी संदीप व टिंकू पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने मंगलवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें