फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की शाम दो पक्षों में संघर्ष, 10 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में राजीव नगर पुलिया पर कार को रास्ता नहीं देने को लेकर हुए विवाद में होली की शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें करीब दस लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि साथियों की पिटाई से गुस्साए हास्टल के छात्रों ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोगों का कहना है कि आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी। हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल तनाव के चलते घटनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, कंडोली स्थित बीआर अंबेडकर हॉस्टल के छात्र शुक्रवार शाम करीब सात बजे कार से राजीव नगर पुलिया से गुजर रहे थे। संकरी पुलिया पर उस समय कुछ युवकों का जमावड़ा था। रास्ता नहीं देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि स्थानीय युवकों ने दो छात्रों की पिटाई कर दी। इससे भड़के छात्रों ने हॉस्टल से अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। थोड़ी ही देर में 50-60 छात्र वहां पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि छात्रों ने सड़कों पर लोगाें को बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। घर में घुसकर उनसे मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसके चलते कुछ लोगों के सिर फूट गए, तो कुछ लोगों को चोट आई है। महिलाओं को भी चोटें आई हैं। घायलों में रेखा, अन्नु सोनकर, मनोज, वीरू, जॉनी, राजेश गोदियाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी का दून अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मामले में हॉस्टल निवासी विक्रम सिंह पंवार और दूसरी ओर से आर्य नगर ब्लॉक-2 निवासी मनीष कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के मुताबिक दोनों पक्षाें की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनकी पहचान कराई जा रही है।
--
मामले को दबाने की कोशिश
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले को पुलिस ने दबाने की कोशिश की है। उपद्रव के दौरान पुलिस पहले तो मौके पर ही नहीं पहुंची और जब वे नालापानी चौकी पर मामला दर्ज कराने गए तो उन्हें वहां से भी टरकाया गया। आरोप है कि उनसे यहां तक कहा गया कि वे भी जाकर छात्रों को पीट आएं। बाद में भाजपा नेताओं के दबाव में मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि पता चलते मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--
डालनवाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो पक्षाें में रास्ते के विवाद में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में कई युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें