फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान दून अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले विनय कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विनय कुमार निवासी एमडीडीए कॉलोनी ने शुक्रवार शाम को जाखन स्थित होटल रोज वुड में कमरा लिया था। शाम खाना खाने के बाद वह सो गया। इसके बाद शनिवार शाम तक उसके कमरे से न कोई ऑर्डर आया और न ही बाहर वालों को कोई प्रतिक्रिया ही सुनाई दी। ऐसे में एक कर्मचारी ने दरवाजा देखा तो अंदर से बंद था। इस पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जाखन चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने होटल कर्मचारियों की मौजूदगी में कमरा खुलवाया। कमरे में विनय का शव बिस्तर पर पड़ा था। चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें