फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ घर लौट रही युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बाजार से भाई के साथ घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोग उनकी तरफ दौड़े तो मनचले भाग निकले। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम एक युवती अपने छोटे भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी बीच जब वे चुक्खूवाला मोहल्ला के पास पहुुंचे तो पीछे से आए चार मनचलों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवती सभी युवकों को पहचानती थी। युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। भाई और बहन का शोर सुनकर वहां आसपास से कुछ लोग भी आ पहुंचे। इसके बाद मनचले वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। धारा चौकी में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि मामले में दीपक नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मीट की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें