फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना में कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 18 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
गभाना में कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाईवे पर भरतरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए राहगीरों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर गांव कुलवा निवासी पप्पू पुत्र भज्जू (47) अपने रिश्ते के भतीजे भानू पुत्र नेम सिंह (18) के साथ मोपेड में पेट्रोल भरवाने भांकरी जा रहे थे। हाईवे पर वह भरतरी के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। इसमें मोपेड सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। ्

इसी बीच सूचना पर पीआरवी और थाना पुलिस पहुंच गई। भीड़ को समझाते हुए सड़क से हटाने के साथ पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। वहां से जिला अस्पताल चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें