फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने टक्कर मारी, अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए ----------------
विज्ञापन

रोडवेज ने टक्कर मारी, अधिवक्ता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। रुड़की से देहरादून आए एक अधिवक्ता को पटेलनगर में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है।
पटेलनगर पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास रोडवेज की बस यूके 07 पीए 1977 ने बाइक सवार अधिवक्ता को सुबह के समय टक्कर मार दी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बाइक सवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार धीमान पुत्र इलम चंद निवासी कंकर खेड़ा मेरठ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सतीश रुड़की में वकालत करते थे। परिजनों से बाकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी बस चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें