फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के कारोबारी से जमीन बेचने के नाम पर ठगे 12 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। गुरुग्राम (हरियाणा) के एक कारोबारी से देहरादून की ढाक पट्टी में जमीन दिलाने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठग लिए। एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर गुरुग्राम निवासी आरोपी मोहनलाल के खिलाफ राजपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के साउथ सिटी निवासी कारोबारी अनिल भाटी (हाल निवासी नेचर विला, लाल तप्पड़) ने एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुग्राम निवासी मोहन लाल ने उन्हें देहरादून के ढाक पट्टी में जमीन दिलाने का झांसा दिया था। जमीन दिखाने के साथ ही आरोपी ने उन्हें उनके हक में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत पावर ऑफ अटार्नी भी दिखाई। इसी आधार पर जमीन का 12 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। पेशगी के रूप में पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उसके बाद आरोपी मोहन लाल ने तीन अप्रैल 2018 को भूमि के दो बैनामे कराए। बाद में पता चला कि जो भूमि बैनामे में दर्शाई गई है वह मौके पर कहीं नहीं है। कारोबारी अनिल भाटी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एसआईटी (भूमि) ने की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एसआईटी ने रिपोर्ट आईजी गढ़वाल अजय रौतेला को सौंपी। आईजी के आदेश पर राजपुर पुलिस ने आरोपी मोहन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसओ राजपुर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें