ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मालवीय नगर में रविवार को एक मकान की पुताई करते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गये। इस हादसे में घर के बिजली के उपकरण भी जल गए। मालवीय नगर गली नंबर 8 में भगवान सिंह के नए बने मकान की सीढ़ी लगाकर पुताई कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गये। देखते ही देखते जबरदस्त धमाका हुआ। इस दौरान घर के अंदर भी करंट आ गया, जिससे कई बिजली के उपकरण भी जल गए।
बताया गया कि मजदूर मंशा देवी के थे, जोकि अब ठीक हैं। मजदूरों के नाम का पता नहीं चल पाया है।स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि कई साल से वह बिजली की हाईटेंशन लाइन को आबादी से शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। मगर, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि कई लोगों के मकान के ऊपर से ये हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।