फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की मौत मामला : दो साल बाद चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दो साल पहले संदिग्ध परिस्थियों में हुई पूर्व सैनिक की मौत के मामले में ढकरानी निवासी पिता सुखराम खड़का ने अपनी बहन और भांजे सहित चार लोगों के खिलाफ षडयंत्र कर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक ढकरानी निवासी पूर्व सैनिक शम्मी खड़का पुत्र सुखराम खड़का की दो साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने उस दौरान शक्ति नहर से शम्मी का शव बरामद किया था। मामले में पूर्व सैनिक के पिता सुखराम खड़का ने अपने कुछ रिश्तेदारों पर पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि उनका पुत्र सब्जी का काम करता था। 13 जून 2016 को वह घर से लोडर वाहन लेकर देहरादून के लिए निकला था। लेकिन, वह देहरादून न जाकर पूरे दिन डाकपत्थर में आरोपियों के संपर्क में रहा। उसी दिन उसके पुत्र को बेहोश कर शक्ति नहर में फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में वादी की बहन विद्यावती देवी निवासी पुरानी यमुना कॉलोनी डाकपत्थर, भांजे मनोज कुमार निवासी डाकपत्थर, बहनोई अशोक क्षेत्री निवासी रायपुर देहरादून एवं एक अन्य व्यक्ति करन थापा उर्फ रवि निवासी शिवपुरी डाकपत्थर के खिलाफ षडयंत्र एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वादी का कहना है कि उसका उसके रिश्तेदारों के साथ जमीन का विवाद है। इसी रंजिश के चलते उसके पुत्र की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें