फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की संपति हड़पने को लेकर बनाई गैंगरेप की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर के एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताते हुए पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती सहित छह लोगों के खिलाफ षडयंत्र और झूठे साक्ष्य देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्लेमेंटटाउन स्थिति करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोगों ने युवती के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक सहसपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने इसी वर्ष 15 सितंबर को तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि काम दिलाने के बहाने विशाल उर्फ अक्कू अपने दो साथियों के साथ उसे विकासनगर लेकर गया था। जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

एसएसआई नत्थी लाल उनियाल के मुताबिक युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल उर्फ अक्कू निवासी मेघा शकरपुर पुरकाजी एवं विकास कुमार निवासी केल्लन पुरकाजी दोनों जिला मुजफ्फरनगर व धीरज पंवार निवासी शेखपुरी लक्सर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 17 सितंबर को जेल भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच में षडयंत्र के तहत सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी सामने आई। जांच के बाद प्रकरण में एफआर लगा दी गई।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को इस मामले में हरिद्वार एवं हाल निवासी सुभाषनगर क्लेमेंटटाउन धीरज पंवार ने तहरीर दी है। तहरीर में क्लेमेंटटाउन स्थित करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए षड़यंत्र के तहत कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर डीके मित्तल, रविंदर सिंह, देवेंद्र कुमार तीनों निवासी क्लेमेंटटाउन, अक्षय त्यागी, अमित दोनों निवासी यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------
करोड़ों की संपत्ति के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी
धीरज पंवार के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2015 में काजल निवासी सुभाषनगर क्लेमेंटटाउन देहरादून के साथ हुई थी। ससुर की मृत्यु के बाद वह सास के साथ क्लेमेंटटाउन में ही रहने लगा। ससुरालवालों का षड़यंत्र के एक आरोपी के साथ मकान व जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इसी रंजिश में आरोपियों ने एक युवती के साथ मिलकर झूठी कहानी रची और उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें