फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपत्थर बैराज के इंटेक में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 अक्तूबर को दवाई लेने के लिए आया था विकासनगर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज के इंटेक में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक टिहरी जिले के थत्यूड़ ब्लॉक का रहने वाला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैराज कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने पुलिस को इंटेक में शव के फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अजय बहादुर (29) पुत्र दिल बहादुर निवासी रोहतू की बेली थाना थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि अजय के भाई संतोष बहादुर ने उसकी पहचान की है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अजय मानसिक रूप से बीमार था। बीते 7 अक्तूबर को वह दवाई लेने के लिए विकासनगर आया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें