आदिबदरी। शरारती तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय स्यालकोट के कक्ष का ताला तोड़कर रसोई का सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक प्रदीप थपलियाल ने बताया कि रविवार और सोमवार को दो दिनों की छुट्टी थी। मंगलवार को स्कूल खुला तो देखा भवन के कक्ष का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। चार्ट पेपर सहित भार तोलने की मशीन फेंकी हुई थी। कमरे में रखा रसोई का सामान गायब मिला। मामले में प्रधानाध्यापक प्रदीप थपलियाल ने राजस्व पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक अचला ध्यानी ने बताया कि जल्द स्कूल का जायजा लेकर कार्रवाई की जाएगी।