ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
रायगी-कुल्हा मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार पूर्वाह्न साढे़ 11 बजे रायगी-कुल्हा मोटर मार्ग पर शेडिया के पास ग्रामीणों को एक मारुति कार खाई में गिरी दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। त्यूनी थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि मृतक की पहचान अंतरिक्ष (28) निवासी बजाणू तहसील जुब्बल जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।