फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर एम्स में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स में इलाज के दौरान चकाराता निवासी महिला की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार को संस्थान की मोर्चरी के बाहर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी की गई है। कोतवाली पुलिस से भी संबंधित चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एम्स निदेशक ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

देहरादून के चकराता क्षेत्र अंतर्गत लाखामंडल निवासी कला देवी (35) पत्नी सीताराम गौड़ को परिजनों ने पथरी की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान एम्स में महिला की मौत हो गई थी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गीता राम गौड़ ने फोन के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी लापरवाही की शिकायत की। मंत्रालय तक मामला पहुंचने के बाद एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने पीड़ित परिजनों से भी बातचीत की। खुद को पीड़ित परिजनों का रिश्तेदार बताने वाले गीता राम गौड़ ने चिकित्सकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि कला देवी के गले पर चीरा लगाया गया, जिससे अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हुई। गौड़ ने एम्स प्रशासन से महिला के पांच बच्चों के भरण-पोषण का जिम्मा उठाने की मांग की है।

48 घंटे में सौंपे जांच रिपोर्ट
निदेशक प्रो. रविकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। रेडियोथेरेपी के प्रोफेसर मनोज गुप्ता के नेतृत्व वाली जांच टीम में प्रो. सोमप्रकाश बासू (हेड जनरल सर्जरी), डॉ. अमित गुप्ता (सहा. प्रोफेसर जनरल सर्जरी), डॉ. रोहित गुप्ता (एसो. प्रोफेसर गैस्ट्रोलॉजी), डॉ. अनुभा अग्रवाल (असिस्टेंट प्रोफेसर हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) शामिल हैं। निदेशक ने जांच रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपने को कहा है।
विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने इस बाबत चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें