फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया में गुलदार से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

क्षेत्र में आए दिन गुलदार पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। इससे पशुपालकों में दहशत का माहौल है। उन्हें रात भर जागकर पशुओं की रखवाली करनी पड़ रही है। बीते एक माह में गुलदार 24 से अधिक पशुओं को निवाला बना चुका है। आबादी क्षेत्र के आसपास गुलदार की बढ़ती सक्रियता से लोग दहशत में है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बीते सोमवार रात को भी गुलदार ने साहिया से सटे उभरोना छानी स्थित एक गो शाला में घुस कुरोली निवासी प्यारे लाल की चार बकरियों को मार गिराया। मंगलवार सुबह जब पशुपालक गो शाला पहुंचा तो चार बकरियां कम मिलीं। आसपास खोजबीन करने पर तीन बकरियां गोशाला से कुछ दूरी पर ही मरी हुई मिली, जबकि एक बकरी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पूर्व गुलदार साहिया क्षेत्र से उद्पाल्टा गांव निवासी मुल्तान सिंह राय की छह, कुरोली निवासी गुलाब सिंह और गेंदाराम निराला के एक-एक बछड़े को मार चुका है। अन्य गांव में भी गुलदार कई दर्जन पशुओं को शिकार बना चुका है।
------------------------
कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार के हमलों की शिकायतें खासा बढ़ गई हैं। इसके लिए सभी वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- दीपचंद आर्य, डीएफओ चकराता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें