फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा होने युवक ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पुरानी जाटव बस्ती निवासी एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर केरोसीन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। झुलसी हालत में परिजनों ने युवक को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने देहरादून के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे रोड स्थित पुरानी जाटव बस्ती निवासी देवेंद्र 38 पुत्र देवी राम का पत्नी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए देवेंद्र ने घर में रखा मिट्टी तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाया और उसे झुलसी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स से देवेंद्र को देहरादून के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि देवेंद्र के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आग में झुलस गया है। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें