फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाढ़ ने डराया अब खनन माफियाओं से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हर बार तबाही मचाने वाली सौंग नदी पर अब अवैध खनन के काम ने जोर पकड़ लिया है। छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध खनन कार्य में जुटे दर्जनों ट्रैक्टरों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है। गांव के संपर्क मार्गों पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टरों ट्रालियों से जान जोखिम की आशंका के चलते स्थानीय ग्रामीण प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग से लगातार गुहार लगा रहे हैं, मगर जिम्मेदार महकमे मौन बैठे हैं।
विज्ञापन

प्रतिबंधित सौंग नदी से खनिज संपदा का उठान कर बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से बिना टैक्स चुकाए खनन सामग्री ठिकाने लगाई जा रही है। नदी से उठान कर रोजाना सुबह से शाम तक बेतरतीब चल रहे दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों का आवागमन गांव के संपर्क मार्गों से होने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आबादी वाले संपर्क मार्ग पर दौड़ रहे खनिज से लदे वाहनों से आए दिन रात खतरे की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित ग्रामीणों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि ट्रैक्टर ट्रालियों के गांव के बीचोंबीच से बेतरतीब दौड़ने के चलते घरों में छोटे बच्चों को पकड़ कर रखना पड़ता है। इसके अलावा देर शाम को खनन मफियाओं द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीने पिलाने का दौर और ऊंची आवाज में गाने बजा कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। इस मामले में ग्रामीण कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, मगर आरोप है कि प्रशासन मिलीभगत के चलते इस दिशा में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कोट्स
शिकायत मिलने पर पुलिस टीम की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, मगर माफिया अपने सूचना तंत्र के चलते पुलिस टीम के पहुंचने से पहले सचेत हो जातेेे हैं। जिसके चलते पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। खनन पर पूरी तरह से लगाम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- अमरजीत सिंह रावत, थानाध्यक्ष रायवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें