फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत सास, ससुर और देवर, देवरानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में देहरादून चौक जनकपुरी सहारनपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र हरिचंद ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी बेटी शिवानी की शादी विवेक विहार हरबर्टपुर निवासी पंकज पंवार पुत्र गजेंद्र पंवार के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग शिवानी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। बीते 13 सितंबर की शाम को भी आरोपियों ने उसकी शिवानी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से हाथ पैर पकड़कर मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। वर्तमान में शिवानी का देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवानी के पति पंकज पंवार, ससुर गजेंद्र पंवार, सास माया पंवार, देवर प्रशांत पंवार, नितिन पंवार और देवरानी श्वेता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें