फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान मार्टंडेल विकासनगर निवासी युवक के रूप में हुई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सोमवार को पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों ने इंटेक में एक शव फंसा देखा। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास पुलिस चौकी, थानों और लोगों से संपर्क करने पर मृतक की पहचान सोनू (44) पुत्र स्व. सुरेंद्र वालिया निवासी मार्टंडेल विकासनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सनोज कुमार ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि लंबे समय से सुरेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह शराब पीने का भी आदी था और काफी समय से परिवार से अलग तेलपुर में रह रहा था। सोमवार दोपहर 12 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शरीर पर फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें