फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरी, दो की मौत, 33 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । नरेंद्रनगर ब्लॉक दोगी पट्टी के पावकी देवी क्षेत्र स्थित मिंडाथ व कुत्थ्या गांव के समीप निजी परिवहन की ओवरलोडिंग मिनी बस संख्या यूके -07 पीसी-0323 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 33 यात्री घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया जिनमें से अस्पताल से पांच गंभीर घायलों को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि मामूली चोटिल सात लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टिहरी प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गया है। बताया जा रहा है कि 22 सीटर बस में 35 सवारियां बैठाई गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ससमणखाल से ऋषिकेश आ रही निजी परिवहन कंपनी टीजीएमओ की मिनी बस मिंडाथ व कुत्थ्या गांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब तीस फिट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पाकर मुनिकीरेती थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि बस में चालक व परिचालक समेत 35 लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं सावित्री देवी 63 पत्नी स्व. रूपचंद ग्राम ससमण और बालमती 33 पत्नी धनवीर सिंह ग्रामसभा नाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पावकीदेवी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया घायल चालक फिलहाल प्रशासनिक टीम को कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। प्रथम दृष्ट्या दुर्घटना ओवरलोडिंग से होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


राजकीय चिकित्सालय में भर्ती घायल
हरि सिंह 29 पुत्र मदन सिंह ग्राम, प्रकाश 24 पुत्र खुशहाल सिंह, गोविंद सिंह 68 पुत्र गोपाल सिंह, धनवीर सिंह 42 पुत्र बचन सिंह, नवीन सिंह 49 पुत्र ध्रुव सिंह, जसपाल 19 पुत्र मूलचंद, गोदांबरी देवी 51 पत्नी इंद्र सिंह सभी निवासी ग्राम ससमण, अनुसूया 36 पत्नी सुनील सिंह, कुसमा 18 पुत्री कुंवर सिंह, मनीष 20 पुत्र होशियार सिंह, ठुमा देवी 47 पत्नी बलवंत सिंह, सोनिका 36 पत्नी मोर सिंह, मगन सिंह 72 पुत्र शिव सिंह, बिंदा देवी 35 पत्नी कुंवर सिंह, जगमोहन सिंह 54 पुत्र घंतू सिंह, सरदार सिंह 49, कुंवर सिंह 49 पुत्र उमराव सिंह सभी निवासी ग्राम मिंडाथ, कृपाल सिंह 45 पुत्र सुंदर सिंह ग्राम बडीर, अखिलेश चौहान 28 पुत्र वीरेंद्र चौहान ग्राम मुंडाला, जगदीश सिंह 51 पुत्र बुद्धि सिंह ग्राम बडीर, सुनीता असवाल 30 पत्नी सुनील असवाल ग्राम तपोवन, करन 14 पुत्र मूलचंद और सौरभ 16 पुत्र विशंबर ग्राम माला, तेज बहादुर 60 पुत्र दिल बहादुर ग्राम पुरवाला, सरिता देवी 35 पत्नी कृष्ण सिंह ग्राम नाई आदि घायल शामिल हैं, जिन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

इन घायलों को किया गया एम्स रेफर
चालक अखिलेश चौहान 28 पुत्र वीरेंद्र चौहान ग्राम मुंडाला, परिचालक सरदार सिंह 49 ग्राम मिंडाथ, जसपाल 19 पुत्र मूलचंद निवास ससमण, बैशाखी देवी 64 पत्नी शीशपाल सिंह और जगदीश राणा 51 पुत्र बुद्धि सिंह निवासी बडीर को एम्स रेफर किया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मिली छुट्टी
धनेश्वरी देवी 25 पत्नी निदेश सिंह, गीता देवी 36 पत्नी मूलचंद, हरी सिंह 29 पुत्र मदन सिंह, सीमा देवी 40 पत्नी मन बहादुर, शिवराज सिंह 30 पुत्र सर्वजीत सिंह, ममता देेवी 45 पत्नी कुंवर सिंह और हुकुम सिंह 62 पुत्र दत्ता सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विस अध्यक्ष ने जाना घायलों का हाल
घायलों का हालचाल जानने के लिए ऋषिकेश विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने सीएमएस को घायलों को मुकम्मल उपचार सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें