फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ा सरकारी राशन से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद भी खाद्यान्न की काला बाजारी में रोक नहीं लग पा रही है। ताजा मामले में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने डाकपत्थर रोड स्थित एक आटा चक्की में छापामारी कर वहां से सरकारी राशन से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक से गेहूं के 50 कट्टे बरामद हुए हैं। गेहूं को कुल्हाल और कुंजा स्थित सरकारी राशन की दुकानों से बेचने के लिए चक्की में लाया गया था। एसडीएम ने ट्रक को सीज कर पूर्ति विभाग के हवाले कर दिया है। उन्होंने दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम को सूचना मिली कि कुल्हाल और कुंजा स्थित सरकारी राशन की दुकानों से एक ट्रक गेहूं के कट्टों को लेकर बेचने के लिए डाकपत्थर रोड स्थित एक आटा चक्की में ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने ट्रक का पीछा किया। कुछ देर बाद ट्रक आटा चक्की में घुसता दिखाई दिया। इस पर एसडीएम ने आटा चक्की में छापेमारी कर ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 50 कट्टे सरकारी गेहूं के लदे हुए थे। एसडीएम ने मामले में विभागीय अधिकारियों को दोषी दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले में पूर्ति विभाग के अधिकारी भी दोषी है। उनकी संलिप्तता के बिना गेहूं की कालाबाजारी मुमकिन नहीं है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों के लाइसेंस को रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति निरीक्षक विपिन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से मामले में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें