फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया कि इस बाबत मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप एक होटल के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह कमरे में युवक के रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि युवक की पहचान अमर सिंह (35) पुत्र प्रभु दयाल निवासी त्रिपोलिया रामबाग कॉलोनी, अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया कि आईडी प्रूफ पर अंकित पते के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों से बातचीत के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें