फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में गंगा में बहा कांवड़िया, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में गंगा में बहा कांवड़िया, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

नोएडा से साथियों के साथ आया था युवक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए साथियों के साथ बुधवार को नोएडा से ऋषिकेश पहुंचा एक कांवड़िया ब्रह्मपुरी में गंगा स्नान के दौरान तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गया। जल पुलिस ने गंगा में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देरशाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक नीलकंठ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सेक्टर 35, नोएडा, यूपी व मूल निवासी पश्चिम बंगाल अमित कुमार (29) पुत्र अमर चक्रवर्ती बुधवार दोपहर ब्रह्मपुरी के पास गंगा स्नान के लिए उतरा था। इसबीच तेज जलधारा में उसका पैर फिसल गया। साथियों ने स्थानीय लोगों के माध्यम से जल पुलिस के जवानों को सूचित किया। इस पर जल पुलिस के जवानों ने अमित की गंगा में तलाश शुरू कराई, लेकिन देरशाम तक चले तलाशी अभियान में अमित का कुछ पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि अमित साथियों के साथ नीलकंठ में जलाभिषेक को आया था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गंगा में फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें