फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आईडीपीएल में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ दिया। चोर स्टोर से करीब 90 हजार रुपये की रकम ले उड़े। पुलिस ने संचालक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल में बैराज रोड पर मेहरबान सिंह बिष्ट का न्यू साईं के नाम से मेडिकल स्टोर है। चोरों ने रात में दुकान का शटर उखाड़ा और स्टोर को खंगालते हुए 90 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। मेहरबान सुबह मेडिकल स्टोर पहुंचे, तो उन्होंने शटर टूटा दिखा। मंजर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें