फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल देर से पहुंचने पर छात्रा ने गढ़ दी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देर से घर पहुंचने पर फतेहपुर लामाचौड़ की छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस को काफी छकाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चला कि छात्रा ने परिवार की डांट से बचने के लिए कहानी रच दी थी। पुलिस का कहना है कि फतेहपुर की नवीं कक्षा की छात्रा अपनी सहेली के साथ बृहस्पतिवार सुबह शिक्षिका के लिए सब्जी लेकर जा रही थी। रास्ते में सहेली उसे छोड़कर चली गई। देर से घर पहुंचने पर परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने परिजनों को बताया कि एक युवक उसे झाड़ियों में ले जाकर अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने छात्रा के बताने पर 11वीं के नाबालिग छात्र को पकड़ लिया। इस पर दोनों ने आरोप को नकार दिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि छात्रा ने देर से घर पहुंचने पर अपने बचने के लिए कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें