फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर बदलते समय हुआ धमाका, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। टिहरी विस्थापित क्षेत्र असेना में शनिवार को सिलिंडर बदलते समय घर में धमाका होने के बाद आग लग गई। महिला ने पीछे के दरवाजे से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। आग के कारण घर का सामान भी जल गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने रेत, मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना शनिवार सुबह की है। बीना बिष्ट पत्नी जयवीर सिंह बिष्ट खाना बनाने के लिए सिलिंडर बदल रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर से सीटी जैसी आवाज आई और धमाका हो गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते पूरे मकान में लगे बिजली के उपकरण भी जल गए। धमाके से सभी कमरों की खिड़कियों व दरवाजों के शीशे टूट गिर गए। साथ ही लिंटर व दीवारों में भी कई जगह दरारें आ गई। धमाके का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की चहारदीवारी में करेले की बेल तक झुलस गई। इससे रसोई घर में लगा आरओ भी पिघल गया, जबकि अन्य कमरों में रखा सामान जल गया।
बताया गया कि घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि महिला ने खुद भागकर अपनी जान बचाई। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग मकान की ओर भागे। उन्होंने किसी तरह से सिलिंडर व घर में रेत डालकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला सदमे में है।
विज्ञापन

सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। स्थानीय निवासी सदानंद भट्ट व अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि सिलिंडर में सेफ्टी वॉल्ब नहीं था। जिस कारण सीधे गैस रिसाव हो गया और बिजली के संपर्क में आने से घर में आग लग गई। उन्होंने इसे गैस एजेंसी की लापरवाही बताते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें