फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस मांगने पर डॉक्टर को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार की फीस मांगने पर कुछ लोगों ने चिकित्सक की पिटाई कर दी। मारपीट में चिकित्सक को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाजार स्थित एक निजी अस्पताल डॉ. बीएस बिष्ट का आरोप है कि रविवार रात 10 बजे मन्नू मेहरा पुत्र मिलाप सिंह हरिपुर सेलाकुई अस्पताल में सिर की चोट का उपचार कराने पहुंचा था। उपचार के बाद फीस मांगने पर मन्नू ने अपने करीब 15 साथियों को बुला लिया और मारपीट की। अस्पताल में मारपीट देख स्टाफ ने किसी तरह बचाया। डॉ. बिष्ट ने बताया कि मारपीट के फुटेज अस्पताल के सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद है। मामले में पुलिस ने मन्नू मेहरा, त्रिभुवन निवासी बायांखाला, विनोद कुमार रावत निवासी हरिपुर खैरी, नब्बू निवासी निगम रोड सेलाकुई, आकाश, नरेंद्र दोनों निवासी हरिपुर और अन्य नौ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें