फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर व्यापारी की थैले से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

बैंक में रकम जमा कराने आए व्यापारी के थैले से एक शातिर महिला ने 50 हजार की रकम उड़ा दी। दिन दहाड़े बैंक के अंदर हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है। अब तक बैंक के बाहर टप्पेबाजी की घटनाऐं होती रही हैं। घटनाक्रम के अनुसार मिल रोड निवासी व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता एसबीआई डोईवाला शाखा में तीन लाख की रकम जमा कराने के लिए दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे थे। बैंक के अंदर काउंटर पर पूछताछ करते समय एक महिला ने धारदार वस्तु मारकर थैले से 50 हजार की एक गड्डी निकाल ली और फरार हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच व्यापारी जब थैले से रकम निकालने लगे तो नोट की एक गड्डी कम पाकर सन्न रह गए। बैंक के अंदर हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। व्यापारी के पीछे खड़ी महिला की करतूत देखकर सब हतप्रभ हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कोतवाली के उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को पकड़ने का प्रयास कर रही है। देर शाम तक पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर दबिश करने पहुंची, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित की ओर से अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई जिससे मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें