ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
चंद्रेश्वरनगर निवासी एक युवक को परिजनों ने नशा करने से रोका, तो उसने हाथ की नस काट ली। लहूलुहान हालत में परिजन उसे एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद घर लेकर चले गए। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंद्रेश्वरनगर निवासी एक 32 वर्षीय युवक ने सोमवार रात घर में हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। युवक को परिजनों ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पुलिस अस्पताल पहुंची ही थी, लेकिन परिजन युवक को लेकर घर चले गए थे। उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि युवक नशे का आदी है और उसके परिवार के लोग नशा करने से मना करते हैं। इसी के चलते सोमवार को युवक ने गुस्से में हाथ की नस काट ली थी।