फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने टिहरी के एक व्यक्ति से 10 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दिल्ली से हरिद्वार आ रहे एक बस यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर 10 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और सामान से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। वहीं चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में बेहोशी के हालात में मिले पीड़ित को लोगों ने एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के ग्राम सिंदरी निवासी अवतार सिंह (46) पुत्र बुद्धि सिंह दिल्ली से बस में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। सफर के दौरान जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने अवतार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जेब से 10 हजार की नकदी, दो मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गए। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में बस पहुंचने पर सहयात्रियों ने अवतार सिंह को बेहोशी की हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल अवतार की हालत खतरे से बाहर है। होश आने पर अवतार सिंह ने आपबीती बताई। अवतार सिंह के संबंधी जेएस नेगी ने बताया कि अवतार हरिद्वार स्थित पथरी निवासी बेटी के घर आ रहे थे। कोतवाली पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें