फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू सुपर हाइवे में कार दुर्घटना में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत भोटा-कलखर सुपर हाईवे पर मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सड़क पर दो से तीन पलटे लगे। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण सुपर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे इस मार्ग पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मृतक चालक की पहचान गांव डोहग होड, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर निवासी राजू के रूप में हुई है। राजू मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मंडी के बलद्धाड़ा की ओर से अपने घर सुलगवान की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार बीच हाईवे पर पलट गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें