फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद बाइक को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस तिमली जंगल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। शक होने पर रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अकरम पुत्र अशरफ निवासी ग्राम जीवनगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी मिर्जापुर और सहारनपुर से सस्ते दाम पर स्मैक खरीदकर लाता है। जिसे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को महंगे दाम पर सप्लाई किया करता है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें