फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खनवाला के पास नहर में मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। अंबाड़ी निवासी एक वृद्धा का शव शुक्रवार को सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्खनवाला स्थित सिंचाई नहर में मिला। वृद्धा बृहस्पतिवार को घर से लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लक्खनवाला गांव के पास नहर में एक वृद्धा का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान वृद्धा के दाहिने हाथ पर हिंदी में बुबरी और अंग्रेजी में नरेना सिंह लिखा मिला। इसके अलावा आसपास पूछताछ में पता चला कि वृद्धा दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम रही थी। कोई पहचान पत्र न होने के कारण शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। इसके बाद आसपास की पुलिस चौकी और थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर महिला की पहचान मंसा देवी (65) पत्नी माधुदास निवासी अंबाड़ी थाना विकासनगर के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार कुछ साल से मंसा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते बृहस्पतिवार को मंसा देवी नहाने के लिए नहर पर गई थीं। इसके बाद से घर नहीं लौटीं। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें