फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। यूपीसीएल की विजिलेंस टीम ने साहिया बाजार में अभियान चलाकर 9 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन घरों में मीटर से पहले कट लगा बिजली चोरी की जा रही थी। अचानक चले अभियान से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विजिलेंस ने सभी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लंबे समय से विजिलेंस को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को टीम ने सहायक अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में दो टीमें बनाकर अभियान चलाया। इस दौरान नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम ने बाजार निवासी अर्जुन सिंह, नागचंद तोमर, सीयाराम, दीवान सिंह, अरुण कुमार, दलीप सिंह, सुनील सिंह, प्रेमलता जैन, सुल्तान सिंह के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी घरों में मीटर से पहले कट लगा कटिया डाल बिजली चोरी की जा रही थी जबकि, एक जगह घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल कॉमर्शियल में किया जा रहा था। एसडीओ ने बताया कि आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें