फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सात चोरियों का खुलासा, दो चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को दबोच कर कुछ महीने पहले क्षेत्र में हुईं सात चोरियों का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 9.25 लाख रुपये की लागत के सोने-चांदी के आभूषण और एक एलसीडी टीवी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि बीते बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बंशीपुर हरबर्टपुर के आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाल एसएस नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम बंशीपुर स्थित अनुसूचित जनजाति हाईस्कूल के पास पहुंची तो दो युवक स्कूल की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम रुकसान उर्फ शेफ अली उर्फ टांका पुत्र सुलेमान निवासी कुंजा थाना विकासनगर और शहनवाज उर्फ सोनू पुत्र इमरान निवासी ग्राम मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी बताए। युवकों की तलाशी लेने पर रुकसान के पास से एक गैंती और शहनवाज की जेब से एक बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने रेशमबाग लाइन जीवनगढ़ स्थित एक घर से मोबाइल फोन चोरी करने की बात कबूली। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों ने हरबर्टपुर, विकासनगर, डाकपत्थर औरनया गांव आदि क्षेत्रों में भी कई घरों में चोरी की बात कबूली। इसके बाद रुकसान के घर से तीन चैन, छह अंगूठी, चार जोड़ी टॉप्स, चार जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कंगन, दो गले के हार, एक नाकी लौंग, चार मंगल सूत्र, एक जोडी बिछुवे, एक मांग टीका और एक एलसीडी टीवी बरामद कर लिया गया। आरोपी रेकी के बाद गैंती की मदद से बंद घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। इनके खिलाफ विकासनगर के साथ ही पटेलनगर और पांवटा हिमाचल प्रदेश में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई बलदेव सिंह, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार नीरज कुमार, एसआई दीपक मैठाणी, प्रमोद कुमार, कॉस्टेबल गीतम सिंह, मेराज आलम, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, जावेद अली, सतीश दहिया, रमेश शाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चोरियों का हुआ खुलासा
रुकसान और शहनवाज ने 5 नवंबर 2017 को डॉक्टरगंज पुल नंबर-1 निवासी प्रीतम सिंह, 20 मार्च 2018 को लाइन जीवनगढ़ निवासी डॉ. मितुल यादव, सात अप्रैल को रेशमबाग जीवनगढ़ निवासी मोहित यादव, 18 अप्रैल को मित्रलोक कॉलोनी हरबर्टपुर निवासी जानकी पांडेय, 3 मई को भट्टा रोड निवासी हरबंश सिंह, मित्रलोक कॉलोनी निवासी धनमती कठैत और 4 अप्रैल को नयागांव भूड़पुर निवासी अशोक के घरों में चोरी की बात कबूल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें