फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटने से 19 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

देहरादून से ऋषिकेश जा रही रोडवेज की बस डोईवाला से पहले माता मणिमाई मंदिर के सामने डिवाइडर से टकराने से पलट गई। हादसे में बस चालक सहित 19 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डोईवाला अस्पताल भिजवाया। अन्य सवारियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह सात बजकर बीस मिनट पर देहरादून आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज की बस सवारियों को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी।
देहरादून-डोईवाला हाईवे के बीच माता मणिमाई मंदिर हाईवे पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर एक ओर जाकर पलट गई। बस पलटने से अफरातफरी मच गई। काफी देर तक सवारियां बस के अंदर ही फंसी रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला भिजवाया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि पांच घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुघर्टना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इन यात्रियों को किया गया हायर सेंटर रेफर
बस चालक नौरतू उम्र 35 वर्ष पुत्र नकलीराम निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, नरेंद्र कुमार 62 पुत्र चंद्रकांत निवासी सुद्धोवाला, ज्योति सिंह 34 पुत्र आत्मा प्रसाद आशीर्वाद एन्क्लेव देहरादून, सुंदरी देवी 60 पत्नि गुलाब निवास मनेरी उत्तरकाशी और गुलाब 64 पुत्र पूरण ग्राम मनेरी उत्तरकाशी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे में यह यात्री हुए घायल
बस पलटने से विश्वेश्वर प्रसाद पेटवाल उम्र 68 वर्ष पुत्र आशाराम, निवासी ग्राम कोलगांव पट्टी धार मंडल टिहरी गढ़वाल, लक्ष्मी 56 पत्नि विश्वेश्वर प्रसाद धार मंडल टिहरी गढ़वाल, जसोदा देवी 60 पत्नि सुंदरलाल निवासी ग्राम चौड़ तहसील प्रतापनगर पट्टी धार मंडल टिहरी, रामपाल सिंह सैनी 55 पुत्र नंदराम सैनी निवासी गंजालपुर मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, किरन 45 पत्नि रामपाल बिजनौर यूपी, लक्ष्मी 20 पुत्री रामपाल सैनी बिजनौर यूपी, धीरेंद्र बडोला 36 पुत्र बिहारीलाल ग्राम बडोली एकेश्वर तहसील चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल, प्रेमनगर देहरादून, जगत सिंह 37 पुत्र अव्वल सिंह दिव्य विहार राजीवनगर देहरादून, विशंबरी देवी 33 पत्नि जगत सिंह दिव्य विहान राजीवनगर देहरादून, रमेश सिंह रावत 37 पुत्र बेलम सिंह रावत निवासी सिद्धपुरम हर्रावाला देहरादून, विजय सिंह 35 पुत्र जगदीश सिंह मंगलिया गांव बिनक यमकेश्वर थाना लक्ष्मणझूला पौड़ी गढ़वाल, नत्थू सिंह 59 पुत्र गोकुल सिंह मधुर विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून, चैतन्य राय 06 पुत्र आत्मराम प्रसाद राय आशीर्वाद एंक्लेव देहरादून और मनोज कुमार 28 पुत्र गुलाब मनेरी उत्तरकाशी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें