ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
होटल में कुक का काम करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक का शव रायवाला-ऋषिकेश रेलवेे ट्रैक के किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रायवाला के मुर्गीफार्म में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक के शव होने की सुचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की प्यारे सिंह राणा पूत्र शुरवीर सिंह मूल निवासी टिहरी गढ़वाल जोकि वर्तमान में रायवाला बाजार के एक होटल में कुक का काम करता था।
रायवाला में वह पिछले पांच सालों से प्रतीतनगर के होस्यारी मंदिर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की जांच कर रहे एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मानसिक परेशानी के कारण युवक ने खुदकुशी की है। मृतक के परिजनों से संपर्क कर सुचना दे दी गई है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे।