फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति नहर में नहाने के लिए कूदा युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

शक्ति नहर में सोमवार की शाम को नहाने के लिए कूदा युवक तेज बहाव में लापता हो गया। युवक की तलाश में मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बीते सोमवार की शाम पांच बजे जसवीर (26) पुत्र करमचंद निवासी लक्ष्मीपुर (बरोटीवाला गांव) अपने दोस्तों के साथ गंगभेवा बावड़ी घूमने के लिए आया था। इस दौरान जसवीर नहाने के इरादे से भीमावाला के पास नहर में कूद गया, लेकिन कुछ देर बाद वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आसपास लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कुछ ही देर में जसवीर आंखों से ओझल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने युवक की तलाशी में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी चेकिंग अभियान चलाया। शाम होने के बाद अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें