पोखरी। पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतारने वाले पति को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
गत तीन मई को ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलसिर के डांडा-गैर गांव के राजेंद्र लाल ने कहासुनी में अपनी पत्नी संध्या के सिर पर हथौड़े का प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र की ओर से हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को गोशाला में फांसी के फंदे से लटकाया गया, लेकिन उसके बेटे अमित की ओर से तहसील में दी गई लिखित तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने राजेंद्र को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र ने पत्नी की हत्या का आरोप भी स्वीकार लिया है। प्रभारी नायब तहसीलदार मनोज कार्की का कहना है कि शुक्रवार को देर रात आरोपी को मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है।