फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने पंखे की कुंडी से कपड़े के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचेे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवेंद्र लाल (30) पुत्र कुंदी लाल निवासी ग्राम सिनाऊ थाना पोखरी चमोली सहसपुर स्थित सरकारी अस्पताल के पास एक कमरे में किराए पर रह कर फास्ट फूड की दुकान चलाता है। बीते पांच साल से वह अकेला ही रह रहा था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई है। बुधवार सुबह 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक उसे जगाने के लिए उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। जिस पर मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई तो देवेंद्र कपड़े के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि देवेंद्र एक रिज्वर्ड नेचर का था। वह लोगों से ज्यादा घुल-मिल कर नहीं रहता था। एक-दो दिन से वहा काफी परेशान सा लग रहा था। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें