फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलोड़ गांव के बाद अब मछियारी गांव में टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। तहसील के हिंसरियाखाल राजस्व पुलिस क्षेत्र में चोरों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हिंसरियाखाल के मछियारी गांव में रविवार को चोरों ने गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में घर के सभी ताले तोड़ लगभग एक लाख रुपये के सोने के जेवरात और 10 हजार की नकदी उड़ा ली। मनरेगा के काम से लौट रहे लोगों ने काले कपड़ों में घर से निकलते देख घेराबंदी कर चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। मछियारी गांव के समीप सिलोड़ गांव में भी चोर दो दिन पूर्व ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश्वर बडोनी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दो दिन पूर्व चोरों ने सिलोड़ गांव में उपेंद्र व इंद्रभूषण बडोनी के घर चोरी की। उसके बाद 4 किलोमीटर दूर मछियारी गांव में शिक्षक राकेश पालीवाल के घर के पांच कमरों के ताले तोड़ डाले। घटना के वक्त राकेश का परिवार दूसरे भाई प्रकाश के घर कांडीखाल गया था। सोमवार को मछियारी में मनरेगा मजदूरों ने एक अनजान व्यक्ति को राकेश के घर से निकलते हुए भी देखा। ग्रामीण मोहन लाल के अनुसार ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ने की जब कोशिश की, तो वह खेतों से होते जंगल की ओर भाग निकला। राकेश पालीवाल ने पटवारी चौकी बगड़वालधार में चोरी की रिपोट दर्ज कराई है। जिसमें दो तोला सोने की चेन, अंगूठी, झुमके व 10 हजार नगदी की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। तहसीलदार देवप्रयाग रुप सिंह नेगी ने कहा कि मैं बैठक में था। मुझे अभी कोई सूचना नहीं मिली है। पटवारी से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें