फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लूट कर फरार हो रहे बाइक्र्स को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से लूट, भाग रहे बाइकर्स काबू
विज्ञापन

लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दोस्त के साथ जनकपुरी मार्केट में खरीदारी करने गए युवक को बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। जब बाइकर्स भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़कर धुन दिया। आरोपी शालू और संजीव कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फगवाड़ा के शत्रुघ्न ने बताया कि वह अपने दोस्त सुरेश और भोला के साथ जनकपुरी आए थे। वहां उन्होंने कुछ सामान की खरीदारी की। जब वापस आने के लिए वह मेन रोड पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगे तो अचानक बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने हथियार दिखाकर उससे पर्स छीन लिया। जब बाइकर्स भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस बीच लोगों ने बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। लोगों ने युवकों की खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी राजवंत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शालू और संजीव हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कई और वारदातें हल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें